समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8नवंबर।
पिछले कई महीनों से भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को दोनों देश बातचीत के माध्यम से सुलझाने के लिए राजी हुए हैं। भारत और चीन के पीछ 6 से आठ नवंबर से बीच आठवे दौर की सैन्य वार्ता के बाद अब चीन और भारत ने सीमा विवाद को सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत के माध्यम से हल करने पर सहमति जताई है।
On Nov 6, the 8th round of India-China Corps Commander Level meeting was held in Chushul. The two sides had a candid, in-depth & constructive exchange of views on disengagement along the Line of Actual Control in the Western Sector of India-China border areas: Government of India
— ANI (@ANI) November 8, 2020
गौरतलब है कि अप्रैल में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद से भारत और चीन के रिश्तों में काफी खटास बनी हुई है। अप्रैल से लेकर अब तक भारत और चीन के बीच आठ बार सैन्य और राजनयिक स्तर पर विवाद को सुलझाने के लिए बात हो चुकी है. दोनों देशों ने आपसी सीमा विवाद को बातचीत के माध्यम से हल करने पर जोर दिया है।