कलयुगी तीन बेटों ने मिलकर की पिता की हत्या

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
इटावा,9नवंबर।

वैसे तो आए दिन अपराधिक मामले सामने आते ही लेकिन जो मामला आज आपको बताने वाले है वह बहुत ही दिल दहलाने वाली घटना है।
उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा में तीन बेटों ने रिश्तो को कलंकित कर दिया है। यहां तीन पुत्रों ने अपने पिता को जमीन के मामले में मौत के घाट उतार दिया। जिस पिता ने उन्हें पाल पोस कर बड़ा किया उनकी ही हत्या की दी।

जानकारी के मुताबिक भरथना थाना क्षेत्र के मंगूपुर गांव में रहने वाले एक वीरेंद्र सिंह नाम के शख्स ने अपनी 8 बीघा जमीन किसी व्यक्ति को बेच दी थी। इस मामले के बारे में जैसे ही वीरेंद्र सिंह के पुत्रों को जानकारी हुई जिसके बाद वीरेंद्र सिंह के तीन बेटों ने पिता की हत्या की योजना बनाई। तो इस दौरान तीनों बेटों ने पिता की हत्या की और हत्या करने के बाद भरथना उसराहार मार्ग पर शव को फेंक दिया वहीं पुलिस ने बताया कि दो नवंबर को स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली की सड़क किनारे शव पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने हत्या के मामले में वीरेंद्र के बेटों पर शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने वीरेंद्र के तीनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.