कड़ाके की ठंड में भी जम्मू-कश्मीर में 8वें और अंतिम चरण की वोटिंग जारी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
जम्‍मू- कश्‍मीर, 19दिसंबर।
जम्‍मू- कश्‍मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच जिला विकास परिषद चुनाव के आठवें और अंतिम चरण के लिए आज शनिवार को वोटिंग सुबह से जारी है. अखनूर जिले से इसके विजुअल भी सामने आए हैं. आज 168 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होने जा रहा है।
सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर उमड़ने लगे. कोरोना संक्रमण की महामारी के बीच सुनिश्‍चत गाइड लाइन का पालन भी किया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए शनिवार को हो रहे अंतिम चरण के मतदान में 46 महिलाओं सहित कुल 168 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला 6.30 लाख से ज्यादा मतदाताओं के हाथों हो रहा है. आज शनिवार को ही 28 डीसीसी क्षेत्रों में पंचायत उपचुनाव के तहत पंचों की 285 और सरपंचों की 84 सीटों पर भी मतदान चल रहा है।

राज्य निर्वाचन अधिकारी के. के. शर्मा ने बताया था कि डीसीसी के 13 क्षेत्र कश्मीर संभाग में जबकि 15 जम्मू संभाग में हैं. कुल 168 उम्मीदवारों में से 31 महिलाओं सहित 83 प्रत्याशी कश्मीर में हैं, जबकि 15 महिलाओं सहित जम्मू में कुल 85 उम्मीदवार हैं. शर्मा ने बताया कि 1,703 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6,30,443 मतदाता वोट डाल सकेंगे. इनमें से 1,028 मतदान केन्द्र कश्मीर में और 675 जम्मू में हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.