हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाइवे पर अचानक टूटकर गिरा पहाड़, यहां देंखे वीडियो

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
किन्नोर, 8अगस्त। हिमाचल प्रदेश में किन्नौर के भवानगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 (NH-5) पर अचानक पहाड़ गिरने से वहां सनसनी फैल गई. जिस समय यह पहाड़ गिरा उस समय वहां सड़क पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. कुछ लोगों ने इस भूस्खलन का वीडियो बना लिया. भूस्खलन का यह वीडियो ही अपने आप में दहशत फैलाने के लिए काफी है.

भूस्खलन के बाद नेशनल हाइवे पर मलवे का ढेर लग गया, जिसे हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं. भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही फिलहाल के लिए बंद है. भूस्खलन के दौरान यहां लोग ये भी आएगा, यानी लोग और पहाड़ खिसकने की बात कर रहे थे. इसी दौरान कुछ लोग मोबाइल पर इस भूस्खलन का वीडियो बनाते हुए भी दिखे.
हालांकि, इस लैंडस्लाइड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.