TMC पर लगा EVM में गडबड़ी का आरोप

बंगाल के फाल्टा सीट पर EVM में गडबड़ी पाई गई जहां BJP के निशान पर टेप लगा मिला।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पश्चिम बंगाल, २९ अप्रैल: BJP के निशान पर चिपकाई गई टेप अमित मालवीय ने परगना के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ से एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह बता रहे हैं कि EVM मे छेडछाड कर BJP के निशान पर टेप चिपकाई गई है।

अमित मालवीय द्वारा जारी किए गए वीडियो को चुनाव आयोग ने संज्ञान में लेते हुए कहा इस वीडियो की जांच कि जाएगी।अगर वीडियो सही पाई गई तो इस सीट पर वोट दोबारा पड़ेगें ।अमित मालवीय एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में कार्यरत हैं।

जहांगीर खान पर EVM मे छेडछाड का आरोप

परगना के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान हैं वही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार देवांशू पांडा  हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान पर पहले भी वोटरों को धमकाने का आरोप लग चुका है।उस पर पिछले दिनों भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा के काफिले पर पत्थर चलवाने का आरोप लगा था।

दोबारा होना चाहिए चुनाव सुवेंदु अधिकारी

बंगाल के फाल्टा सीट पर EVM में गडबड़ी पाई गई जहां BJP के निशान पर टेप लगा मिला।इस अपनी प्रतिक्रया देते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ये यहां कि पुरानी पर्था है इस सीट पर चुनाव दोबारा होना चाहिए ।

फाल्टा पर TMC और BJP के बीच झड़प

परगना के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सर्मथक के बीच झड़प और तोड़फोड की गई ।TMC के कार्यकर्ताओं पर लगा तोड़फोड का आरोप।

TMC कार्यकर्ताओं कि गुंडागर्दी जारी

बंगाल में नदिया जिले के चपरा में TMC कार्यकर्ताओं ने BJP के उम्मीदवार का सर फोड़ा । वहीं हुगली में भी TMC और IFS के बीच झड़प। बंगाल में उत्तरी कोलकता के श्यामपुर में TMC कार्यकर्ताओं ने BJP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत ।

भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी पर हमला

भवानीपुर सीट से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओ ने हमला कर दिया। वहीं सुवेंदु अधिकारी ने TMC कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हिंदु वोटर्स को धमकाने और गुंडागर्दी का आरोप लगाया । सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि TMC कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उन्होंने DEO से शिकायत दर्ज करवाई।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में आज 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओ और कार्यकर्ताओ की भी गुंडागर्दी कि खबरे सामने आ रहीं हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.