समग्र समाचार सेवा
दिल्ली, ३० अप्रैल: भीषण गर्मी झेल रहे उत्तर और मध्य भारत के लोगों के लिए मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। जहां बारिश होने से लोगों को राहत तो मिलेगी लेकिन देश के बड़े हिस्से में 5 मई तक आंधी-तूफान लोगों की परेशानी बड़ा सकता है। जहां एक ओर तापमान में गिरावट आएगी वहीं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं चलेंगी साथ ही कुछ जगह ओलावृष्टि भी हो सकती है।
दिल्ली समेत उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है तापमान कई इलाकों में 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।तेज धूप और लू के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।दोपहर के समय सड़कें लगभग खाली नजर आ रही ।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और भारी बारिश
हिमालयी क्षेत्रों में 30 अप्रैल से मई तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 3 से 5 मई के बीच 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं मौसम को बिगाड़ सकती है। पर्यटकों को पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पहाड़ी इलाकों के लिए सावधानियाँ भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की संभावना वाले क्षेत्रों से दूर रहें। पहाड़ों में यात्रा करते समय मौसम की जानकारी जरूर लें। नदियों और झरनों के पास न जाएँ, अचानक पानी बढ़ सकता है।ढलान वाले इलाकों में सावधानी से चलें। स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें।
बिहार और झारखंड में तेज आंधी के आसार
बिहार में कल की तरह आज भी भीषण आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की गति 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है और जगहों पर तेज बारिश भी होने की सम्भावना है। वहीं, झारखंड के कुछ हिस्सों में आज ओलावृष्टि भी हो सकती है। 3 मई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
रेखा गुप्ता ने किया वीडियो शेयर
स्कूल के छात्रों को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए दिल्ली कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहां है कि दिल्ली के सभी स्कूलों मे साफ ठंडा पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कि जाएगी वही हर घन्टे पानी पीने कि water bell बजाई जाएगी जिससे बच्चों को पानी पीना याद आए।
बारिश के मौसम में सावधानी बरतना हर व्यक्ति के लिए ज़रूरी है चाहे वह किसान हो शहर में रहने वाला हो या पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाला। इस दौरान छोटी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। बारिश के मौसम में करंट लगने कि खबरें सामने आती है।