समग्र समाचार सेवा
दिल्ली, ३० अप्रैल: यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित किया गया। जिसमे महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा हुई।समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने देने पर विधानमंडल में जमकर बवाल हुआ। वहीं लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने दिया इसलिए भाजपा विधानमंडल के विशेष सत्र में निंदा प्रस्ताव लेकर आएगी।
सपा के आचरण से गिरगिट भी शरमा जाए
लोकसभा में समाजवादी पार्टी ने महिला आरक्षण विधेयक पास नही होने दिया लेकिन यूपी विधानमंडल के विशेष सत्र मे 33%
महिला आरक्षण मिलने का मुद्दा उठाया
इस बात पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा के आचरण से गिरगिट भी शरमा जाए। साथ ही कहा कि हार से भी सीख नहीं ले रहीं हैं बिपक्ष की पार्टीया।
बृजेश पाठक ने सपा पर लगाया मायावती को मारने का आरोप
विशेष सत्र को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा के लोग महिला सम्मान की बात करते हैं लेकिन यही लोग थे जब बसपा ने सपा से समर्थन वापस ले लिया था तो सपा के गुंडे स्टेट गेस्ट हाउस में मायावती को सिलिंडर लीक कर जान से मारना चाहते थे। ये लोग अब महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं। स्वर्गीय फूलन देवी को डाकू बनाने में इन्हीं सपा के लोगों का हाथ था।
कांग्रेस की दुर्गति का कारण महिलाओं का श्राप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की दुर्गति का कारण महिलाओं का श्राप है। अब सपा कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। शाहबानो के मामले में सबने देखा। सपा-कांग्रेस का आचरण मौलवियों के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ने की प्रवृत्ति है।
मोदी सरकार ने किया महिलाओं के लिए काम
यूपी विधानमंडल सत्र में महिला आरक्षण के मुद्दे पर आयोजित विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के प्रारंभ में ही सपा-कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही महिलाओं के नाम जनधन खाते खोले तो सपा के लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि कहां हैं 15 लाख रुपये। जबकि इन्हीं अकाउंट में कोविड के दौरान महिलाओं को राशन की सहायता दी गई। महिलाओं को सम्मान देने के लिए उनकी सुरक्षा के लिए देश भर में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए लेकिन सपा के लोग कभी भी महिलाओं के सम्मान के प्रति कभी संवेदनशील नहीं रहे। ये शौचालय नारी की गरिमा के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि अब जब महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है तो उनके लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में 10 करोड़ महिलाओं को गैस सिलिंडर दिए।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्टार्ट अप योजना शुरू की गई जिसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी है। लखपति दीदी के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन देने में सहायता की गई। कहा कि जब इन लोगों को लगा कि यूपीए से काम नहीं चलेगा तो इंडी गठबंधन बनाया। सपा-कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के स्वावलंबन का विरोध किया और इसमें बाधा बने। इन लोगों का चेहरा बोलने का कुछ और दिखाने का कुछ और है लेकिन पूरा देश और प्रदेश आप लोगों के कारनामों को जानता है। सपा के लोगों का आचरण स्टेट गेस्ट हाउस कांड के दौरान सभी ने देखा तब भाजपा के लोग आगे बढ़े कि एक दलित की बेटी को सम्मान मिले। यूपी में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया -मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी ने योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने यूपी में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है ।जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़