विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगाया पलाश का पौधा

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आवास परिसर में किया पौधारोपण

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पलाश का पौधा लगाया।
  • ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आधिकारिक आवास पर किया पौधारोपण।
  • पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अभियान की सफलता पर जताया विश्वास।

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देशव्यापी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अपने आधिकारिक आवास पर पलाश का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि पौधारोपण धरती माता की रक्षा का सबसे प्रभावी और सरल माध्यम है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य की मजबूत नींव बन सकता है।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान देशभर में जनभागीदारी का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति, मातृत्व और पर्यावरण के प्रति हमारी संवेदनशीलता तथा जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

सिंधिया ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह जनसंकल्प निश्चित रूप से सफल होगा और देश को हरित एवं पर्यावरण-सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाएगा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.