बिहार में ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का 96% कार्य पूरा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पटना,बिहार 29 जून : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत बिहार में कुल 11,73,740 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित था। अब तक 11,25,606 लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं, जो कुल लक्ष्य का लगभग 96 प्रतिशत है।सोलर लाइट की कार्यशीलता पर अपडेट कुछ मीडिया रिपोर्टों में 2.16 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट बंद होने की बात कही गई थी, जो सही नहीं है। 27 जून 2026 की CMS रिपोर्ट के अनुसार, केवल 1,090 लाइटें 72 घंटे से अधिक समय से खराब हैं।

इसके अलावा, 26,580 लाइटें “Signal Loss” की श्रेणी में हैं, जिसका मतलब नेटवर्क या संचार समस्या है, न कि लाइट बंद होना।

मरम्मत और अनुशासन

योजना के अनुरक्षण के लिए विभाग ने कार्यकारी एजेंसियों के साथ सेवा स्तर समझौता किया है। किसी भी खराब लाइट की सूचना मिलने के बाद उसे 72 घंटे के भीतर ठीक करना अनिवार्य है। मरम्मत न होने पर एजेंसी पर आर्थिक दंड लगाया जाता है।

जनता की भागीदारी और पारदर्शिता

जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए MGSSLY_CMS मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। ग्रामीण नागरिक इस ऐप के माध्यम से लाइटों की शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिससे शिकायतों का ऑनलाइन ट्रैकिंग और समयबद्ध सुधार संभव होता है।

मॉनिटरिंग सिस्टम और निरीक्षण

राज्य के सभी जिला समाहरणालयों में एलईडी टीवी पर सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम (CMS) के जरिए सोलर लाइटों की स्थिति प्रदर्शित की जाती है। क्षेत्रीय अधिकारी नियमित निरीक्षण कर सुधारात्मक कार्रवाई करते हैं।

विभाग की प्रतिबद्धता

पंचायती राज विभाग गुणवत्ता, तकनीकी निगरानी और पूर्ण पारदर्शिता के साथ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.