- इजरायल ने दावा किया- ईरान ने ट्रंप की हत्या की साजिश रची।
- खुफिया रिपोर्ट उजागर होते ही अमेरिका समेत दुनिया भर में हड़कंप।
- अमेरिका ने ट्रंप की सुरक्षा बढ़ाई, मामला अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गंभीर।
- दोनों देशों के बीच पुराने तनाव में इजाफा।
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली 12 जुलाई : इजरायल की खुफिया एजेंसियों के सनसनीखेज दावे के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कहा गया है कि ईरान ने गुप्त रूप से ट्रंप की हत्या की योजना बनाई थी। इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होते ही अमेरिकी प्रशासन में हलचल मच गई। अमेरिका, इजरायल व अन्य सहयोगी देशों ने मामले को संयुक्त राष्ट्र सहित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गंभीरता से उठाया है। इस रिपोर्ट के बाद अमेरिका-ईरान संबंधों में और तनाव की आशंका जताई जा रही है।
ट्रंप ने ईरान से जान को खतरे की खबरों के बीच कहा है कि अगर उनकी हत्या होती है तो अमेरिका तेहरान पर इतनी बमबारी करेगा कि पूरा देश हिल जाएगा। इससे पहले इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में ईरान की साजिश का दावा किया गया था। अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रंप का बयान दोनों देशों के संबंधों पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। इस बयान के बाद वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और कूटनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं।