CJP : पाकिस्तान कनेक्शन ,विदेशी फंडिंग की जाँच ‘टूलकिट’ साजिश उजागर

संसद मार्च में

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • सुरक्षा एजेंसियां CJP संसद मार्च में पाकिस्तान कनेक्शन, विदेशी फंडिंग और सोशल मीडिया टूलकिट की जांच में जुटीं
  • हिंसा फैलाने के लिए इंस्टाग्राम और X जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल, संदिग्ध सोशल मीडिया हैंडल और आईपी एड्रेस की गहन जांच
  • कई हैंडल्स पाकिस्तान से संचालित, फर्जी खबरें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, आंदोलन में बाहरी तत्वों की भी भूमिका
  • विपक्षी दल और वामपंथी संगठन विरोध-प्रदर्शन में सक्रिय, आंदोलन को डिजिटल मूवमेंट और सरकार विरोधी अभियान में बदला गया

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 21 जुलाई :दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में पाकिस्तान कनेक्शन और विदेशी फंडिंग की जांच शुरू हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर ‘टूलकिट’ के जरिए आंदोलन का नैरेटिव सेट किया गया और बड़े पैमाने पर इंस्टाग्राम और X (पूर्व ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हुआ। पुलिस ने पाया कि कई फर्जी और संदिग्ध हैंडल्स, जिनमें कुछ पाकिस्तान से संचालित, भ्रामक जानकारियां फैला रहे थे।

जांच में सामने आया है कि आंदोलन के घोषणापत्र, वेबसाइट और पोस्टर बनाने में चैटजीपीटी व अन्य एआई टूल्स का भी इस्तेमाल हुआ, जिससे युवाओं को भड़काया गया। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र नहीं थे। विदेशी फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट के साथ-साथ बाहरी तत्वों की भूमिका की भी जांच चल रही है।

CJP के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाखों फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं, जिसने देश की स्थापित राजनीतिक पार्टियों को भी पीछे छोड़ दिया।
विपक्षी पार्टियां (कांग्रेस, आप, सपा) और वामपंथी छात्र संगठन (SFI, AISA, AISF, बापसा, क्रांतिकारी युवा संगठन) इस आंदोलन में पूरी तरह सक्रिय हैं, जिससे यह सरकार-विरोधी अभियान का रूप लेता जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां अब सभी मुख्य इंटरनेट मीडिया हैंडल्स और आईपी एड्रेस की तहकीकात कर रही हैं, ताकि आंदोलन के पीछे के असली सूत्रधारों का खुलासा हो सके।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.