जम्मू कश्मीर : राजौरी और बारामुला में तीन IED बरामद

आतंकियों की साजिश नाकाम हथियारों का जखीरा मिला

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • राजौरी के ढांगरी में सुरक्षाबलों ने एक IED बरामद कर निष्क्रिय किया, जांच जारी
  • बारामुला के कंडी जंगल में आतंकियों के ठिकाने से दो IED, दो पिस्तौल और 530 कारतूस मिले
  • 7 जुलाई को भी बारामुला में सुरक्षाबलों को हथियारों की बड़ी खेप मिली थी
  • अखनूर में BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को पकड़ा, उससे पूछताछ जारी

समग्र समाचार सेवा

राजौरी/बारामुला,21 जुलाई :जम्मू-कश्मीर के राजौरी और बारामुला जिलों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया। सोमवार को राजौरी के ढांगरी इलाके में गांधी मेमोरियल अकादमी के पास सुरक्षाबलों ने IED जैसी संदिग्ध सामग्री बरामद कर उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा एजेंसियां अब यह जानने में जुटी हैं कि यह IED वहां कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन है।

बारामुला के कंडी इलाके के जंगल में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को आतंकियों के ठिकाने से दो IED, दो पिस्तौल और 7.62 मिमी के 530 कारतूस मिले। यह पिछले पखवाड़े में बारामुला में हथियारों की बरामदगी का दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले 7 जुलाई को हथलंगा इलाके में सुरक्षाबलों ने दो असॉल्ट राइफल, पांच ग्रेनेड और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए थे।

इधर, अखनूर सेक्टर में BSF ने रात के समय एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान मोहम्मद रफीक, गाँव पिंडी (पाकिस्तान) के रूप में बताई और कहा कि वह अपनी बहन से मिलने जा रहा था। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां उसके बयान की गहनता से जांच कर रही हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.