दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत 21-60 वर्ष की महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत 21-60 वर्ष की महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह की सहायता
  • योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू, पहली किस्त रक्षाबंधन पर देने का लक्ष्य
  • राशि का उपयोग शराब, तंबाकू, सिगरेट और जुए जैसे प्रतिबंधित सामान पर नहीं
  • लाभार्थी महिला को बैंक आरडी/एफडी या डिजिटल वालेट में राशि प्राप्त करने के दो विकल्प 

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 1 अगस्त :दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत की है। शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गीता कालोनी डीएम कार्यालय में योजना पोर्टल लॉन्च करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष के बीच की पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कर रक्षाबंधन के मौके पर पहली किस्त जारी कर दी जाए। इस सहायता राशि को महिला दो तरीकों से प्राप्त कर सकती है—पहले विकल्प में 1500 रुपये बैंक खाते में आरडी/एफडी के रूप में और शेष 1000 रुपये डिजिटल वालेट के माध्यम से दिए जाएंगे। दूसरे विकल्प में पूरी राशि 2500 रुपये की आरडी/एफडी भी कराई जा सकती है।

महिलाएं डिजिटल वालेट की राशि का उपयोग दैनिक आवश्यकताओं पर कर सकेंगी, लेकिन शराब, तंबाकू, सिगरेट, गुटका, ऑनलाइन जुआ जैसी नकारात्मक सूची के सामान की खरीद पर रोक रहेगी। सरकार ने इस बंदोबस्त से यह सुनिश्चित किया है कि राशि का दुरुपयोग न हो और परिवार का कोई अन्य सदस्य महिला के पैसों का गलत इस्तेमाल न कर सके।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिससे महिलाओं को आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता प्राप्त हो सके।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.