- न्यू मैक्सिको कोर्ट ने Meta (फेसबुक-इंस्टाग्राम) पर 567 मिलियन डॉलर (करीब 5,390 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया।
- बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप।
- जज ब्रायन बिडचेड ने कहा—कंपनी ने बच्चों की सुरक्षा से ज्यादा मुनाफे को प्राथमिकता दी।
- जुर्माने की राशि का बड़ा हिस्सा युवाओं के इलाज व मेंटल हेल्थ अवेयरनेस पर खर्च किया जाएगा।
- बाकी पैसा अगले 5 साल में जागरूकता, स्क्रीनिंग सर्विस और रोकथाम कार्यक्रमों पर खर्च होगा।
समग्र समाचार सेवा
| न्यू मैक्सिको/नई दिल्ली, 7 अगस्त :अमेरिका की न्यू मैक्सिको कोर्ट ने सोशल मीडिया कंपनी Meta (फेसबुक-इंस्टाग्राम) पर बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा में लापरवाही और मुनाफा प्राथमिकता देने के आरोप में 5,390 करोड़ रुपये (567 मिलियन डॉलर) का भारी जुर्माना लगाया है।
कोर्ट ने कहा कि कंपनी की लापरवाही से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा, जबकि कंपनी ने बच्चों की सुरक्षा को दरकिनार कर मुनाफे को प्राथमिकता दी।
कोर्ट के आदेशानुसार, जुर्माने की राशि का अधिकांश हिस्सा बच्चों और युवाओं के इलाज, जागरूकता और स्क्रीनिंग सेवाओं पर खर्च किया जाएगा।
यह फैसला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर की गई सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक है।