- संदिग्ध सूचना के बाद तुरंत आपात लैंडिंग
- सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन जांच की
- यात्रियों को वैकल्पिक विमान से भेजने की तैयारी
- एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई
समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद 11 सितंबर :लखनऊ से दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम की सूचना मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में यात्रियों और क्रू में घबराहट फैल गई, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, पर सतर्कता के चलते उड़ान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यात्रियों को वैकल्पिक विमान से गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है
यह घटना हवाई सुरक्षा के प्रति सतर्कता की आवश्यकता को रेखांकित करती है।