DUSU चुनाव 2026 :ABVP, NSUI, AISA-एसएफआई के बीच कड़ी टक्कर
सुरक्षा कड़ी, वोटिंग के लिए 1000 EVM तैनात, परिणाम 19 सितंबर को।
- DUSU चुनाव 2026 में ABVP, NSUI, AISA-एसएफआई के बीच चार प्रमुख पदों के लिए जबरदस्त मुकाबला
- 1000 EVM के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था; 2,000 से अधिक पुलिस व पैरामिलिट्री कर्मी तैनात।
- वोटिंग दो शिफ्टों में: डे क्लास के लिए सुबह 8:30 से 1 बजे तक, ईवनिंग के लिए 3 बजे से 7:30 बजे तक।
- परिणाम 19 सितंबर को घोषित होंगे; सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान तेज।
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18 सितंबर : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 में इस बार भी छात्र राजनीति का रोमांच चरम पर है। मतदान प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे शुरू हुई, जिसमें ABVP, NSUI और AISA-एसएफआई गठबंधन के उम्मीदवार चार केंद्रीय पदों- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए मैदान में हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन ने मतदान के लिए 1,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) तैनात की हैं, जिनमें से 960 आज उपयोग में लाई गई हैं और 40 रिजर्व में रखी गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से 2,000 से अधिक पुलिस और पैरामिलिट्री बल के जवान तैनात किए गए हैं। नॉर्थ और साउथ कैंपस को पाँच जोन और 23 सेक्टर में बांटा गया है, जहां ACP और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं।ABVP की ओर से अध्यक्ष पद के लिए यश दबास मैदान में हैं, जो इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी हैं, जबकि NSUI के विजय शंकर मीना और AISA-एसएफआई की अनन्या रतुरी भी प्रमुख दावेदार हैं। NSUI ने “माय कैंपस, माय मेनिफेस्टो” के ज़रिए छात्रों से फीडबैक जुटाया, जबकि AISA-एसएफआई ने “मनी एंड मसल पॉलिटिक्स” का विरोध किया।कई कॉलेजों में ट्रैफिक डायवर्जन और नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।
चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मतदान के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों से निपटने के लिए विशेषज्ञ भी तैनात किए गए हैं।छात्रों और राजनीतिक विश्लेषकों की नजर चुनाव परिणाम पर है, जो 19 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। DUSU चुनाव न केवल छात्र राजनीति, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी संदेशवाहक माने जाते हैं।
सुबह 8:30 pm से वोटिंग प्रारंभ हुई जो शाम 7:30 pm तक चलेगी यह मुकाबला आनेवाले दिनों में छात्र राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण बहोमिक निभाएगा ।