DUSU चुनाव में NSUI ABVP और AISA में काँटे की टक्कर

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा 

नई दिल्ली, 19 सितंबर :दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों में इस बार जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष पद की रेस में कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई (NSUI) के विजय शंकर मीना ने दूसरे राउंड की गिनती में जोरदार वापसी करते हुए बढ़त बना ली है। पहले चरण में ABVP के यश दबास आगे थे, लेकिन अब समीकरण बदलते दिख रहे हैं।

पहला चरण:
गिनती के पहले राउंड में एबीवीपी के यश दबास को 1,305, एनएसयूआई के विजय मीना को 1,191 और आइसा-एसएफआई की अनन्या रतुरी को 288 वोट मिले।

दूसरा चरण:
दूसरे राउंड में विजय शंकर मीना ने 2,712 वोटों के साथ बढ़त बना ली, जबकि यश दबास 2,448 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए। अनन्या रतुरी की स्थिति तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

उपाध्यक्ष पद की लड़ाई में इंडिपेंडेंट उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। गौरतलब है कि इस बार DUSU चुनाव में एबीवीपी, एनएसयूआई और आइसा-एसएफआई के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती चल रही है।
एनएसयूआई की वापसी से कांग्रेस खेमे में उत्साह है, वहीं एबीवीपी और बीजेपी के समर्थकों में चिंता है। परिणाम आने तक छात्र संगठनों के समर्थकों की धड़कनें तेज हैं।
DUSU चुनाव के नतीजे न सिर्फ दिल्ली विश्वविद्यालय बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी संदेशवाहक माने जाते हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.