मौसम विभाग ने आज से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में फिर से मूसलाधार वर्षा की व्‍यक्‍त की संभावना

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 02जुलाई। मौसम विभाग ने आज से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज से बहुत तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। इस महीने मध्य भारत और आसपास के दक्षिण प्रायद्वीपीय तथा पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्‍सों और पूर्वोत्तर तथा उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि के दौरान देश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

अगले तीन दिन के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक तथा केरल में मूसलाधार वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान और हरियाणा तथा पंजाब के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.