समग्र समाचार सेवा
पश्चिम बंगाल, २९ अप्रैल: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में आज बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। विधानसभा की दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से आह्वान किया है कि वे रिकॉर्ड संख्या में बाहर निकलें और आगे आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की महिलाओं और युवाओं से भारी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने कि अपील कि।
ममता बनर्जी पर हिंदु वोटर्स को धमकाने आरोप
विधानसभा की दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी है वहीं सुवेंदु अधिकारी ने TMC कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हिंदु वोटर्स को धमकाने और गुंडागर्दी का आरोप लगाया । वहीं सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि TMC कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उन्होंने DEO से शिकायत दर्ज करवाई।
भवानीपुर सीट पर कड़ा मुकाबला
ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में अजय पाल शर्मा की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प। शुभेंदु अधिकारी और दीदी के बीच कड़ी टक्कर भवानीपुर के चक्रबोरिया बूथ पर BJP के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी और TMC तृणमूल कांग्रेस से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद पोलिंग बूथ पर मौजूद है।
TMC कार्यकर्ताओं कि गुंडागर्दी जारी
बंगाल में नदिया जिले के चपरा में TMC कार्यकर्ताओं ने BJP के उम्मीदवार का सर फोड़ा । वहीं हुगली में भी TMC और IFS के बीच झड़प।
बीजेपी का एजेंट होने का आरोप
तृणमूल कांग्रेस से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में तैनात IPS अजय पाल शर्मा आरोप लगाते हुए कहा कि वे निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहे हैं। बीजेपी का एजेंट बनकर काम कर रहे है
तृणमूल कांग्रेस से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर IPS अजय पाल शर्मा पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज।
TMC पर लगा EVM में गडबड़ी का आरोप
बंगाल के फाल्टा सीट पर EVM में गडबड़ी पाई गई जहां BJP के निशान पर टेप लगा मिला।
परगना के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान हैं । इन पर भी वोटरों को धमकाने का आरोप लग चुका है।उस पर पिछले दिनों भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के काफिले पर पत्थर चलवाने का आरोप लगा था।