फेम इंडिया :एशिया पोस्ट सर्वे में देश के 25 लोकसभा और 5 राज्यसभा सांसद उत्कृष्ट घोषित

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • फेम इंडिया मैगज़ीन और एशिया पोस्ट सर्वे एजेंसी ने देश के उत्कृष्ट सांसदों की अंतिम सूची जारी की।
  • बहुस्तरीय सर्वेक्षण में संसदीय उपस्थिति, सक्रियता, जनसंपर्क, विकास कार्य, नेतृत्व क्षमता व लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर मूल्यांकन।
  • 25 लोकसभा और 5 राज्यसभा सांसदों का चयन निष्पक्ष व वैज्ञानिक प्रक्रिया से किया गया; मंत्रिपरिषद एवं नेता प्रतिपक्ष को शामिल नहीं किया गया।
  • अध्ययन में नागरिकों, शिक्षाविदों, वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और विशेषज्ञों की राय तथा ग्राउंड रिपोर्ट व संसदीय रिकॉर्ड का भी गहन विश्लेषण।
  • चयन का उद्देश्य उत्कृष्ट जनप्रतिनिधियों को पहचान व सम्मान देना और लोकतंत्र में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा व विश्वास को बढ़ावा देना है।

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली 15 जुलाई :फेम इंडिया मैगज़ीन ने एशिया पोस्ट सर्वे के सहयोग से देश के सांसदों का व्यापक व बहुस्तरीय अध्ययन कर उत्कृष्ट सांसदों की सूची जारी की है। इस सर्वेक्षण में सांसदों के संसदीय प्रदर्शन, जनसेवा, विकास दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता, कार्यशैली, नवाचार, सामाजिक स्वीकार्यता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का समग्र मूल्यांकन किया गया।प्रारंभिक चरण में लगभग 100 सांसदों की सूची बनाकर नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए गए। विस्तृत अध्ययन, विशेषज्ञ राय और आंकड़ों के बाद 25 लोकसभा और 5 राज्यसभा सांसदों का निष्पक्ष चयन किया गया है। इस बार पहली बार राज्यसभा के सदस्यों को भी शामिल किया गया। मंत्रिपरिषद के सदस्यों व नेता प्रतिपक्ष को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया, जिससे स्वतंत्र संसदीय योगदान का आंकलन हो सके।2026 के उत्कृष्ट सांसदों के नाम (वर्णानुक्रम में):लोकसभा (25):

अनुराग ठाकुर

अरुण गोविल

एन के प्रेमचंद्रन

कंवर सिंह तंवर

के. नवास कनी

चंद्रशेखर आज़ाद

जगदंबिका पाल

दामोदर अग्रवाल

दिलीप सैकिया

दीपेंद्र सिंह हुड्डा

डॉ. आलोक कुमार सुमन

तेजस्वी सूर्या

नवीन जिंदल

निशिकांत दुबे

पी. पी. चौधरी

भरतृहरि महताब

मनीष तिवारी

मनोज तिवारी

राजीव राय

राजेश रंजन (पप्पू यादव)

राहुल कसवां

शशि थरूर

स्मिता उदय वाघ

सुप्रिया सुले

हरेंद्र मलिक

राज्यसभा (5):

डेरेक ओ ब्रियेन

मयंक भाई जयदेव भाई नायक

लक्ष्मीकांत बाजपेयी

संजय राउत

साबित पात्र

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.