काशी और पूर्वांचल : कैबिनेट, ₹25,446 करोड़ के दो सड़क प्रोजेक्ट दिए

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा 

वाराणसी 17 जुलाई : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने काशी और पूरे पूर्वांचल के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए दो ऐतिहासिक सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग ₹25,446 करोड़  है, जो क्षेत्र में आधुनिक कनेक्टिविटी का मजबूत आधार तैयार करेंगी।

पहली प्रमुख परियोजना गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर

यह 46 किलोमीटर लंबा सिक्स-लेन ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर एनएच-19 को वाराणसी रिंग रोड से जोड़ेगा। गंगा नदी के किनारे बनने वाले इस कॉरिडोर में 910 मीटर लंबा आइकॉनिक केबल-स्टेड ब्रिज और 1.32 किलोमीटर एक्सट्राडोज्ड फुट ओवर ब्रिज सहित मेजर ब्रिज शामिल होगा। इसकी अनुमानित लागत ₹14,447.64 करोड़ है। परियोजना पूरी होने पर यात्रा का समय औसतन 60 मिनट से घटकर 20 मिनट रह जाएगा। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट, काशी रेलवे स्टेशन, रामनगर आईडब्ल्यूएआई पोर्ट और काशी विश्वनाथ मंदिर, बीएचयू जैसे धार्मिक- सांस्कृतिक स्थलों की पहुंच आसान हो जाएगी।

दूसरी परियोजना वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर

यह 43.22 किलोमीटर लंबी है। वरुणा नदी के किनारे विकसित होने वाले इस कॉरिडोर की लागत ₹10,998.32 करोड़ है। दोनों परियोजनाएं हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) के तहत विकसित की जाएंगी।

इन परियोजनाओं के प्रमुख लाभ

– वाराणसी शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान।

– लखनऊ, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर और बिहार से आने वाले वाहनों को शहर के मुख्य चौराहों से बचाकर सीधा रास्ता।

– पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति। लाखों श्रद्धालु और पर्यटक अब अधिक सुविधाजनक तरीके से काशी पहुंच सकेंगे।

– क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती, स्थानीय युवाओं को निर्माण और संचालन के दौरान रोजगार के अवसर।

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विजन के अनुरूप ये निर्णय  नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की दिशा में एक और मजबूत कदम हैं। काशी अब चहुंमुखी विकास, आध्यात्म और आधुनिकता का अनुपम उदाहरण बन रही है।

सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि पूर्वांचल के समग्र विकास को नई रफ्तार मिलेगी। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है और इनके पूरा होने से काशी विश्व स्तर पर और अधिक आकर्षक पर्यटन व निवेश गंतव्य होगा l

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.