पुणे लोहागढ़ किला हत्याकांड: आरोपी सिया–चेतन का कथित कबूलनामा
कैफ़े में रची गई थी हत्या की साजिश, CCTV और डिजिटल सबूतों से खुला पूरा मामला
- पुणे के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की मौत का मामला अब कथित हत्या के रूप में सामने आया।
- आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने पहले एक-दूसरे पर आरोप लगाए।
- बाद में पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करने का दावा पुलिस ने किया।
- घटना से एक दिन पहले एक कैफ़े में बैठकर हत्या की कथित साजिश रचने का आरोप।
- CCTV फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा किया।
- पहले एक-दूसरे पर लगाया आरोप, बाद में स्वीकार किया अपराध
समग्र समाचार सेवा
पुणे, 26 जून: महाराष्ट्र के पुणे स्थित चर्चित लोहागढ़ किला हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने पूछताछ के दौरान शुरुआत में एक-दूसरे पर आरोप लगाने की कोशिश की। लेकिन जांच आगे बढ़ने पर दोनों ने कथित रूप से अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
कैफ़े में बनी थी हत्या की योजना
पुलिस के मुताबिक, केतन अग्रवाल की मौत से एक दिन पहले सिया गोयल और चेतन चौधरी ने एक कैफ़े में मुलाकात कर कथित हत्या की योजना बनाई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि इसके बाद केतन को लोहागढ़ किले पर ले जाया गया।
हादसा या हत्या? जांच में बदली तस्वीर
शुरुआत में केतन अग्रवाल की मौत को एक दुर्घटना माना गया था। लेकिन जांच के दौरान कई विसंगतियां, CCTV फुटेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य सबूत सामने आने के बाद पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद मामले की जांच संभावित हत्या के एंगल से शुरू की गई।
जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों, CCTV फुटेज और अन्य प्रमाणों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है