पंजाब कांग्रेस : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पद छोड़ने से इनकार किया

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पद छोड़ने से इनकार किया, बोले—“अगर हाईकमान हटाता भी है, तो भी संगठन को मजबूत करूंगा।”
  • हाल के दिनों में चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों के नारों और पोस्टर विवाद से पार्टी में फूट उजागर।
  • वड़िंग बोले—“पार्टी ने जब 80 से 18 पर आ गई थी, तब मुझे कमान सौंपी गई, तब से पूरी मेहनत से पार्टी के लिए काम किया।”
  • वड़िंग ने भावुक भाषण में कहा—“मेरा कोई गुनाह नहीं, मेरा एकमात्र गुनाह यही कि मैंने पार्टी को डूबने की हालत में संभाला।”
  • उन्होंने कहा—“कांग्रेस ने मुझे सबकुछ दिया, न मुझे सीएम बनना है, न पार्टी छोड़नी है; मैं रिटायर होना पसंद करूंगा, लेकिन बीजेपी से कभी समझौता नहीं करूंगा।”
  • भूपेश बघेल और पार्टी नेताओं ने कहा—“कांग्रेस पंजाब में बड़ी वापसी के लिए तैयार है, भगवंत मान सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है।”

समग्र समाचार सेवा

बठिंडा/मुक्तसर, 4 अगस्त :]पंजाब कांग्रेस में लगातार विवाद और अंदरूनी विरोध के बीच अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि वे इस्तीफा नहीं देंगे। वड़िंग ने मीडिया से बातचीत में कहा—“अगर हाईकमान हटाता भी है तो भी संगठन की मजबूती के लिए काम करता रहूंगा।”
हाल के दिनों में चन्नी समर्थकों के नारों और पोस्टर विवाद से पार्टी में फूट उभरकर सामने आई है।
भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने AAP और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कांग्रेस कार्यक्रमों में व्यवधान डालने का आरोप लगाया।
वड़िंग ने भावुक अंदाज में कहा—“मैं सीएम बनना नहीं चाहता, कांग्रेस ने मुझे सबकुछ दिया है, और मैं कभी बीजेपी से समझौता नहीं करूंगा।”
पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया कि कांग्रेस पंजाब में फिर मजबूती के साथ सत्ता में लौटेगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.