समग्र समाचार सेवा
बिहार ,पटना, 19 अगस्त : पटना में छात्र आंदोलन , भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, भ्रष्टाचार और नौकरियों की माँग को लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव पटना में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
तेजस्वी यादव के समर्थन में बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता और छात्र सड़कों पर उतर आए । हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि कई RJD समर्थक बसों की छत पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तेजस्वी यादव को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। छात्रों का आरोप है कि बिहार सरकार भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरत रही और युवाओं को लगातार बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। RJD ने सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का आरोप लगाया है और ऐलान किया है कि छात्र आंदोलन और तेज होगा।
पटना में छात्र आंदोलन और तेजस्वी यादव की गिरफ्तारी से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।