सीएम गहलोत के एक बयान ने ट्विटर पर मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर कांग्रेस की जमकर उड़ी धज्जियां

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
उदयपुर, 16मई। देश में अकसर ऐसे कई मौके आए है जब कांग्रेस नेता अपने ही बयान उलझ जाते है। जिसके कारण कई बार वे मजाक के पात्र भी बन जाते है। इस बार कांग्रेस पार्टी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के एक बयान के कारण मजाक का पात्र बना। जी हां सीएम गहलोत का एक बयान जो ट्वीटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि एक आदमी को छोड़कर सभी चाहते है कि राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष बने।
जी हां अपने एक इन्टरव्यू में सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी की कमान संभालें, ये एक कॉमन मांग है। एक बार पूरे देश के तमाम प्रदेश अध्यक्षों से, सीएलपी नेता, भूतपूर्व मुख्यमंत्रियों से, पूर्व अध्यक्षों से राय ली गई थी… एक आदमी को छोड़कर सभी ने कहा कि राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष बनें।’
सीएम गहलोत के इस बयान के बाद ट्वीटर पर सवालों के बाढ़ आ गए कि आखिर कांग्रेस में वो एक शख्स कौन है, जिसने राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाए जाने का सपोर्ट नहीं किया?
इतना ही नही इस बयान के कारण कांग्रेस पार्टी की जमकर खिचाई भी हुई।
जब अशोक गहलोत ने एक इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस समर्पित है, भारत जोड़ने के लिए, एकता और अखंडता के लिए। उसके लिए कांग्रेस ‘भारत जोड़ो’ की बात घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान कर रही है। भारत मजबूत राष्ट्र बना रहे ये भावना इसके पीछे है। 3 दिन का जो कैंप हुआ है, इसमें जो गंभीरता और रूचि दिखाई गई है, जो फैसले हुए हैं उससे लगता है कि ये नए सिरे से लागू होंगे और कांग्रेस एक मजबूत पार्टी के रूप में और मजबूत होगी।

इसी दौरान राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार पूरे देश के तमाम प्रदेश अध्यक्षों से, सीएलपी नेता, भूतपूर्व मुख्यमंत्रियों से, भूतपूर्व अध्यक्षों से राय ली गई थी…एक आदमी को छोड़कर सभी ने कहा कि राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष बनें।
हालांकि सीएम अशोक ने उस एक आदमी के नाम का खुलासा नही किया लेकिन उनके इस कमेंट पर यूजर्स ने काफी रिएक्ट दिए और जमकर कांग्रेस की खिचाई की।

एक यूजर संजय जायसवाल ने रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘क्यों आप लोग @INCIndia पार्टी की कमान संभालने के लिए सक्षम नहीं हो? इतने वर्ष पार्टी की सेवा करने के बाद भी आपको पार्टी का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया जा रहा है? एक ही परिवार का स्वामित्व कब तक बर्दाश्त करोगे? इसी कारण कांग्रेस पार्टी का पतन हो रहा है।

एक अन्य ट्विटर यूजर ने रिएक्ट करते हुए कहा कि ‘वो एक समझदार आदमी कौन है, पहले उसे ढूंढो गहलोत जी’। कुछ यूजर्स ने रिएक्ट करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम का नाम लिया है।
तो किसी ने लिखा कि गधे को घोड़ा बनाने के लिए एकजुट हो रहे हैं गधा कभी घोड़ा नहीं बन सकता है।

वो एक आदमी कौन था जिसका जमीर अभी जिंदा है उसका नाम सार्वजनिक किया जाए।

यहां देखे सीएम गहलोत के ट्वीट पर लोगों के मजेदार सवाल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.