सीबीआई ने 5 लाख लेते रेलवे के चीफ इंजीनियर को किया गिरफ्तार

इंद्र वशिष्ठ
सीबीआई ने पांच लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रेलवे के चीफ इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपए की रिश्वत की मांग करने एवं स्वीकार करने पर पी आर सुरेश मुख्य अभियन्ता( दक्षिण मध्य रेलवे, सिकन्दराबाद) को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया कि पी आर सुरेश मुख्य अभियन्ता (दक्षिण मध्य रेलवे, रेल निर्माण निलयम, सिकन्दराबाद) के खिलाफ 29 जून को मामला दर्ज किया गया , जिसमें आरोप है कि उप्पल-जम्मीकुन्टा रेलवे स्टेशनों के मध्य आर ओ बी के निर्माण हेतु ठेके की अवधि बढ़ाने के लिए आरोपी ने शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की।
सीबीआई ने जाल बिछाया एवं आरोपी मुख्य अभियंता पी आर सुरेश को शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग करने एवं स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के परिसर में तलाशी ली गई।
गिरफ्तार आरोपी को हैदराबाद की सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.