करीना कपूर ख़ान ने शेयर की शाहिद कपूर के संग अपनी फोटो

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अक्टूबर।
करीना ने इम्तियाज़ अली की फ़िल्म जब वी मेट, करीना कपूर ख़ान और शाहिद कपूर के करियर की सबसे यादगार और कामयाब फ़िल्म की शूटिंग की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करके एक ख़ूबसूरत लाइन लिखी है।
बता दें कि जब वी मेट आज से 13 साल पहले 26 अक्टूबर 2007 को रिलीज़ हुई थी।

करीना ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें इम्तियाज़ अली, शाहिद कपूर और वो ख़ुद हैं। तीनों किसी दृश्य को शूट करने के बाद मॉनिटर देख रहे हैं। फोटो के साथ करीना ने लिखा- मुझे तो लगता है, लाइफ़ में जो कुछ इंसान रियल में चाहता है, एक्चुअल में, उसे वो ही मिलता है। जब वी मेट एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म थी, जिसमें करीना ने गीत नाम की एक बेहद बातूनी और चुलबुली लड़की का किरदार निभाया था, जो ज़िंदगी को संजीदगी से नहीं लेती, मगर जब उसे प्यार में धोखा मिलता है तो उसकी पूरी शख्सियत ही बदल जाती है।

जब वी मेट कमर्शियली बड़ी हिट रही थी। इसका संगीत भी काफ़ी लोकप्रिय हुआ था और आज भी फ़िल्म के गाने सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.