समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11नवंबर।
टीवी का सबसे फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहता है. लंबे वक़्त से लोगों का मनोरंजन कर रहा ये शो अपने आप में बेहद खास है. इस सीरियल के सभी कलाकारों ने अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है. इसी कड़ी में बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता शामिल है जिन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं।
टीवी की ‘बबिता जी’ सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं. अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को शेयर कर वो इंटरनेट का पारा भी गर्म कर देती हैं. इस बार भी ‘बबिता जी’ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो ब्लू ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं।
एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का ये कातिलाना अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। जहां एक तरफ कुछ लोग ‘बबिता जी’ के मेकअप की खूब तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उनके सिजलिंग पोज़ की वाहवाही कर रहे हैं।