गिरिडीह में नक्सलियों का तांडव,  बम से रेलवे ट्रैक उड़ाया

समग्र समाचार सेवा
गिरिडीह, 27 जनवरी। झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों ने बुधवार की देर रात रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट किया। धनबाद रेलवे डिवीजन के पास चिचाकी और कर्माबाद रेलवे स्टेशन में तेज धमाका हुआ है। ब्लास्ट के कारण हावड़ा-गया-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन को भी बंद कर दिया है। ब्लास्ट के बाद रेलवे की ओर से एहतियातन इस रुट से गुजरने वाली कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। वहीं, कई ट्रेनों के आवागमन को नियंत्रित किया गया है। बुधवार देर रात इस लाइन में ब्लास्ट हुआ। हालांकि, जो जानकारी मिली है उसके अनुसार हादसे में रेलवे ट्रैन को कोई खास नुक्सान नहीं पहुंचा है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज के कई ट्रेनों का परिचालन इस रुट से रोक दिया गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.