FM निर्मला सीतारमण —टैक्स चोरों पर सख्त कार्रवाई करे आयकर विभाग

ईमानदार करदाताओं को सुविधा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • टैक्स चोरी पर सख्त कार्रवाई, ईमानदार करदाताओं के लिए आसान प्रक्रियाएं
  • नया आयकर अधिनियम 2025: कानून को सरल, स्पष्ट और लागत कम करने की दिशा में कदम
  • ई-फाइलिंग पोर्टल पर एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा इंटरैक्शन, 3.2 करोड़ ITR दाखिल
  • 1.3 करोड़ से अधिक रिफंड क्लेम्स में 96% सत्यापित, 40% प्रोसेस
  • विभाग को ‘5R’ (Recognise, Respond, Redress, Reflect, Reform) पर फोकस की सलाह
  • जानबूझकर टैक्स चोरी और ईमानदार गलतियों में अंतर करने की जरूरत
  • दीर्घकालिक लक्ष्य—विवाद प्रबंधन से विवाद रोकथाम की ओर बढ़ना

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली 25 जुलाई :वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर विभाग से मांग की है कि वह टैक्स चोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे, लेकिन ईमानदार करदाताओं के लिए टैक्स भुगतान को आसान और सुविधाजनक बनाए। 167वें आयकर दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सरल टैक्स व्यवस्था देश की आर्थिक प्रगति और प्रतिस्पर्धा के लिए जरूरी है।

सीतारमण ने कहा कि विभाग को करदाताओं को देश के विकास का साझेदार मानना चाहिए, न कि सिर्फ असेसी। उन्होंने रिफंड प्रोसेस को तेज करने, निरंतर मार्गदर्शन और सभी हितधारकों से संवाद की जरूरत बताई, खासकर बदलती अर्थव्यवस्था में।

नया आयकर अधिनियम, 2025, 1 अप्रैल 2026 से लागू हुआ है, जिससे टैक्स प्रक्रिया को और स्पष्ट व कारोबारी अनुकूल बनाया गया है। सीतारमण ने टैक्स व्यवस्था की निश्चितता को आर्थिक मजबूती और निवेश आकर्षित करने के लिए जरूरी बताया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.